{"_id":"6a97fc2f6a53f669730cdd33","slug":"video-ghazipur-antf-and-police-arrested-smuggler-with-heroin-worth-rs90-lakh-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बक्सर से 90 लाख की हेरोइन लेकर गाजीपुर पहुंचा तस्कर, डिलीवरी से पहले दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बक्सर से 90 लाख की हेरोइन लेकर गाजीपुर पहुंचा तस्कर, डिलीवरी से पहले दबोचा
बिहार के बक्सर से हेरोइन की खेप लेकर गाजीपुर पहुंचे तस्कर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस ने मंगलवार की देर शाम डिलीवरी से पहले दबोच लिया। उसके कब्जे से 458 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह हेरोइन बक्सर से लेकर आया था और इसकी खेप दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रकसहां निवासी मो. सैफ को पहुंचानी थी। एएनटीएफ थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि टीम को मंगलवार को तस्कर के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ वायरलेस चौराहे से जमानियां की ओर जाने वाले मार्ग पर बहुअरा मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 458 ग्राम हेरोइन के अलावा नकद 120 रुपये बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बहुअरा निवासी मो. अकलीम खां (29) के रूप में हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।