फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tribute paid Abdul Hamid Union Minister State Home Affairs youth should learn from his indomitable courage

अब्दुल हमीद को किया नमन: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बोले- अदम्य साहस से सीख लें युवा; प्रेरणा लेने की अपील की

Thu, 10 Sep 2026 09:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 10 Sep 2026 09:12 PM IST
सार

रक्षा राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का अदम्य साहस, त्याग और शौर्य आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने युवाओं से वीर अब्दुल हमीद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। कहा कि देश की रक्षा के लिए उनके अद्वितीय योगदान और बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

विज्ञापन
Tribute paid Abdul Hamid Union Minister State Home Affairs youth should learn from his indomitable courage
मंच पर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धामूपुर स्थित परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के 61वें शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वर्ष 1965 में वीर अब्दुल हमीद ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया, वह आने वाली पीढि़यों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। 

विज्ञापन




उन्होंने दुश्मन के शक्तिशाली टैंकों के सामने जिस बहादुरी का परिचय दिया, वह भारतीय सैनिक के अदम्य साहस का उदाहरण है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला सैनिक यह संदेश देता है कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। जरूरत पड़ने पर दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब देने की क्षमता रखता है। आज देश के पास हौसला भी है और अत्याधुनिक हथियार भी। आज भारतीय सेना के जवानों में वही जज्बा और आत्मविश्वास दिखाई देता है। भारत की सेना केवल हथियारों के बल पर नहीं, बल्कि हौसले, साहस और संकल्प के साथ लड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज देश के पास हौसला भी है और अत्याधुनिक हथियार भी। वर्ष 1965 में वीर अब्दुल हमीद ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया, वह आने वाली पीढि़यों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने दुश्मन के शक्तिशाली टैंकों के सामने जिस बहादुरी का परिचय दिया, वह भारतीय सैनिक के अदम्य साहस का उदाहरण है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला सैनिक यह संदेश देता है कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

आज भारतीय सेना के जवानों में वही जज्बा और आत्मविश्वास दिखाई देता है। उन्होंने शहीद के पौत्र जमील आलम की ओर से कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर खुशी जताई और कहा कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को संबंधित विभागों के स्तर पर वार्ता कर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने वीर अब्दुल हमीद के त्याग और शौर्य से युवाओं को प्रेरणा लेने की अपील की।

17 गोलियां लगने के बाद भी नहीं मानी हार : परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने कारगिल युद्ध की अपनी वीरगाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान उन्हें 17 गोलियां लगीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के बाद करीब 300 शहीद जवानों के परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और मदद का प्रयास किया।

अब्दुल हमीद के नाम पर जिले में भर्ती निकालने की मांग
आयोजक वीर अब्दुल हमीद के पौत्र जमील आलम ने उनके नाम पर जिले में अलग भर्ती निकालने की मांग की। साथ ही गाजीपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग की गई। वहीं गाजीपुर में प्रस्तावित सैनिक स्कूल को जल्द शुरू कराने की मांग रखी गई।

गर्व से चौड़ा हो गया सीना
कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद पर बनी पांच मिनट की बनी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म के माध्यम से रणभूमि में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की वीरता, अदम्य साहस व शौर्य का सजीव चित्रण किया गया। इसे देखकर हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इसके साथ ही उनके पूरे जीवनकाल की झलकियों को प्रमुख दृश्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

भारत माता की जय व वंदे मातरम का उद्घोष
कार्यक्रम स्थल पर समय-समय पर भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष होता रहा। इससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हर किसी ने गर्व के साथ भारत माता की जय व वंदे मातरम का उद्घोष किया। इस दौरान युवा वर्ग विशेष रूप से उत्साहित नजर आया।

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह के अलावा ब्रिगेडियर स्टेशन कमांडिंग वाराणसी जयदीप चंदा,मेजर जनरल अभिजीत शोभा, पूर्व सांसद अतुल राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सुभाषचंद प्रजापति ने किया।

पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों की संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक पहुंचे थे। उन्होंने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के खुद के कार्यकाल के दौरान फौज से जुड़े अनुभवों को साझा किया।

रसूलन बीबी को नमन करके कार्यक्रम की हुई शुरुआत
मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी को नमन करके कार्यक्रम की शुरुआत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed