{"_id":"68daa79f0b79db626d085d03","slug":"video-bara-defeated-varanasi-1-0-to-reach-semi-finals-both-teams-failed-to-score-single-goal-before-half-time-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी को 1-0 से हराकर बारा सेमीफाइनल में, मध्यांतर से पहले दोनों टीमें नहीं कर पाई एक भी गोल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी को 1-0 से हराकर बारा सेमीफाइनल में, मध्यांतर से पहले दोनों टीमें नहीं कर पाई एक भी गोल, VIDEO
गाजीपुर के रेवतीपुर गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में 62वीं अंतर राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी और बारा के बीच खेला गया। इसमें बारा ने वाराणसी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच हुआ। मध्यांतर से पहले दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई। मध्यांतर के बाद मैच के 70वें मिनट में बारा के अभय ने गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। वाराणसी की टीम ने मैच में वापसी का हर संभव प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई और बारा ने 1-0 से मैच जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका संतोष पांडेय और कमेंट्रेटर की प्रदीप राय बड़े ने निभाई। इस अवसर पर अंजनी राय, शिवम पांडेय, नवीन राय, इमरान खान, राकेश पांडेय, गोलू राय, रामू, झुन्ना चौहान, राजेश राय, अमित राय, नवनीत राय, विनयकांत राय, मिंटू पांडेय आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।