{"_id":"68da512760f8060c8c026c87","slug":"video-asia-cup-2025-celebrations-in-noida-over-india-victory-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2025: भारत की जीत पर नोएडा में जश्न, सेक्टर और सोसाइटियों से मॉल तक गूंजे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asia Cup 2025: भारत की जीत पर नोएडा में जश्न, सेक्टर और सोसाइटियों से मॉल तक गूंजे नारे
रविवार को एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने खिताब अपने नाम किया। जीत की खबर मिलते ही नोएडा शहर खुशी में डूब गया। शहर के मॉल और सेक्टर सोसाइटियों में शाम से ही हाईवोल्टेज माहौल था। डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, जीआईपी, पैसिफिक मॉल और सिटी सेंटर मॉल में विशाल स्क्रीन पर सैकड़ों लोग मैच देखने जुटे। हर चौके-छक्के पर तालियों और सीटियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही। सेक्टर-50, 62, 66, 75 और 137 की सोसाइटियों में क्लब हाउस और सामुदायिक केंद्रों पर लोग परिवार सहित मैच देखने आए। भारत की जीत होते ही माहौल उत्सव में बदल गया। सोसाइटियों में ढोल-नगाड़ों की थाप, पटाखों की गूंज और तिरंगे के साथ बच्चों की टोली सड़कों पर उतर आई। कई जगह दुर्गा पंडालों में भक्तों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए और देवी मां के सामने देश की जीत पर धन्यवाद अर्पित किया। मिठाई की दुकानों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी और जीत का स्वाद गुलाब जामुन व जलेबी के साथ साझा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।