{"_id":"69189d959c91996cd906464a","slug":"video-283-applications-were-received-on-resolution-day-but-only-38-resolved-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में प्राप्त हुए 283 प्रार्थना-पत्र, निस्तारित केवल 38; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में प्राप्त हुए 283 प्रार्थना-पत्र, निस्तारित केवल 38; VIDEO
मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को सदर तहसील के कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। नूरपुर के शोभनाथ कुशवाहा ने सीडीओ संतोष कुमार वैश्य के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि गांव स्थित शिव मंदिर पर कुछ मनबढ़ अतिक्रमण कर रहे हैं। मना करने पर मेरे साथ मारपीट की गई।
धरवा के कृष्णा कुमार बिंद ने कहा कि गांव में 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। शिकायत पर पांच दिन बाद लगा ट्रांसफार्मर कुछ ही घंटों में जल गया। इसके बाद दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। 10 दिनों से गांव अंधेरे में है। पाली के रामप्रवेश यादव ने कहा कि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन, रास्ते में बिजली का पोल लगा है। जिससे निर्माण सामग्री को ले जाने में दिक्कत हो रही है। शेखपुर के कन्हैया यादव ने गुहार लगाई कि तीन भाइयों में जमीन बंटवारे का सरकारी कागजात में अंश निर्धारण गलत हो गया है। इसको लेकर एक वर्ष से तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। वहीं जनपद के सातों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 283 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 38 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में 39 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल 5 का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने लेखपालों को निर्देश दिया कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए शिकायतकर्ताओं को परेशान न किया जाए। जन शिकायत प्राथमिकता में शामिल है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।