{"_id":"6abf8c56da1d15bfd60235fe","slug":"video-105-athletes-ran-in-the-5km-cross-country-race-praduman-and-ankita-finished-first-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच किमी क्रॉसकंट्री में दौड़े 105 खिलाड़ी, प्रदुम्मन व अंकिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किमी क्रॉसकंट्री में दौड़े 105 खिलाड़ी, प्रदुम्मन व अंकिता अव्वल
गाजीपुर में गांधी जयंती पर शुक्रवार को शहर की सड़कें खिलाड़ियों की दौड़ से गुलजार रहीं। खेल कार्यालय की ओर से नेहरू स्टेडियम गोरा बाजार से पांच किलोमीटर क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बालक और बालिका वर्ग के कुल 105 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में प्रदुम्मन यादव और बालिका वर्ग में अंकिता विश्वकर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई। खिलाड़ी पीजी कॉलेज चौराहा होते हुए आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज से चमड़ा गोदाम तक पहुंचे। इसके बाद इसी रास्ते वापस लौटकर नेहरू स्टेडियम के गेट पर दौड़ पूरी की। इसके पूर्व उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार जोशी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया बालक वर्ग में प्रदुम्मन यादव प्रथम, अन्ना यादव द्वितीय, मोनू यादव तृतीय, बृजेश बिंद चतुर्थ, राम सिंह पंचम और अभिनंदन यादव छठे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में अंकिता विश्वकर्मा प्रथम, अनन्या सिंह द्वितीय, निक्की तृतीय, रागिनी चतुर्थ, वंशिका यादव पंचम और वंदना गुप्ता छठे स्थान पर रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।