फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest held near the water tank over a two-month-long disruption in drinking water supply.

Ghazipur News: दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप, टंकी के पास किया प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Protest held near the water tank over a two-month-long disruption in drinking water supply.
गोरखा में पेयजलापूर्ति ठप होने पर विरोध जताते ग्रामीण- स्रोत-पाठक
खानपुर। गोरखा गांव स्थित पानी की टंकी से गदनपुर गांव में करीब दो महीने से पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है। जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने पानी की टंकी के पास एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य रामानुज यादव और संतोष यादव मधुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से गदनपुर में तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। उनका कहना था कि टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं मिलने के कारण रोजमर्रा के काम के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। गर्मी और घरेलू जरूरतों के बीच समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। प्रदर्शन में ऊषा निषाद, मरजीना, विद्या, सुषमा, वंदना, कलावती, मुन्नी, असमा, मनीषा, ऊषा, राधा और रेखा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में जल निगम के जेई विजय मौर्या ने बताया कि इंजीनियर को मौके पर भेजा गया है। दो दिन में जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed