{"_id":"699f24e97ae95dcbad07adcb","slug":"video-miscreants-robbed-cashier-returning-home-in-firozabad-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर लौट रहे मुनीम से बदमाशों ने की लूटपाट, मारपीट कर नकदी और बाइक छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर लौट रहे मुनीम से बदमाशों ने की लूटपाट, मारपीट कर नकदी और बाइक छीनी
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तीन बदमाशों ने एक कोल्ड स्टोर के मुनीम के साथ मारपीट कर उनसे नकदी और मोटरसाइकिल छीन ली। गढ़ी श्रीराम निवासी धर्मेंद्र, जो कोटला स्थित शिव शंकर कोल्ड स्टोर में मुनीम हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बदनपुर के फुड़ा मार्ग पर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। धर्मेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने हमला कर दिया। मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। सात हजार रुपये और बाइक छीनकर भाग गए। इंस्पेक्टर नारखी राकेश गिरी के अनुसार मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।