{"_id":"6aa10704881289b5da0336dd","slug":"video-congress-members-raised-slogans-against-the-tehsil-administration-and-the-sdm-over-public-grievances-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील, एसडीएम मुर्दाबाद के लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील, एसडीएम मुर्दाबाद के लगाए नारे
शिकोहाबाद। नगर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन, एसडीएम शिकोहाबाद मुर्दाबाद और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। आखिर में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
नगर की सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं। लोगों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं नगरपालिका क्षेत्र में नालों में गंदगी अटी पड़ी है। इसकी वजह से बारिश के समय में नालों का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। जिससे लोगों को संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बना रहता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं नगर अध्यक्ष रामसेवक वैद्य समेत अन्य कार्यकर्ता ने नगर में पदयात्रा निकाली। दोपहर पौने 12 बजे करीब तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन, एसडीएम शिकोहाबाद के मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो अधिकारी पूर्व सूचना के बावजूद मौके पर नहीं आ सकता है। वह अपने भ्रष्टाचारी होने का संकेत दे रहे हैं। रामसेवक वैद्य ने कहा कि नगर में सड़कों पर इतने गड्ढे हो रहे हैं लेकिन नगरपालिका प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है। वह भी भ्रष्टाचार में आंकठ डूबा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।