फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Villagers, enraged over the failure to solve the theft case, staged a sit-in at the Bachgaon police outpost.

Firozabad News: चोरी का खुलासा न होने से भड़के ग्रामीण, बछगांव चौकी पर धरना दिया

Thu, 10 Sep 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 10 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers, enraged over the failure to solve the theft case, staged a sit-in at the Bachgaon police outpost.
चोरी के खुलासे को लेकर बछगांव चौकी पर धरना देते व्यापारी व ग्रामीण। संवाद - फोटो : चोरी के खुलासे को लेकर बछगांव चौकी पर धरना देते व्यापारी व ग्रामीण। संवाद
नारखी। थाना क्षेत्र के बछगांव इलाके में सराफ की दुकानों में चोरी की घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। व्यापारी और ग्रामीण बुधवार को बछगांव पुलिस चौकी पहुंच गए और धरने पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगला खरग निवासी राजू की बछगांव-रेमजा मार्ग पर श्रीराम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बीते एक सितंबर की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी और उसमें रखे करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार को सौंपी गई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध से पूछताछ भी की, लेकिन एक सप्ताह बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका। बछगांव निवासी किशन वर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी ज्वेलर्स की दुकान से करीब 5 किलो सोना व चांदी चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed