फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Glass products reach Nepal; traders heave a sigh of relief.

Firozabad News: नेपाल पहुंचे कांच उत्पाद, कारोबारियों ने ली राहत की सांस

Thu, 10 Sep 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 10 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Glass products reach Nepal; traders heave a sigh of relief.
फिरोजाबाद। नेपाल में जलप्रलय के कारण मुख्य मार्ग ठप होने के चलते करीब 15 दिनों से बॉर्डर पर फंसे चूड़ी और कांच उत्पादों से लदे लोडिंग वाहन आखिरकार अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं। माल के सुरक्षित पहुंचने और वाहनों के वापस लौटने की सूचना मिलते ही कांच कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों ने राहत की सांस ली है। स्थिति सामान्य होने के बाद अब जिले के व्यापारी नेपाल के कारोबारियों से अपना बकाया भुगतान (तगादा) लेने जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

राहत मिलने के बावजूद ट्रांसपोर्टरों ने नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए नए माल की बुकिंग बंद कर दी है। ट्रांसपोर्टर राजीव शर्मा और अनिल भारद्वाज के अनुसार, काठमांडू जाने वाला मुख्य मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त और खत्म हो चुका है। ऐसे में वहां माल भेजने में भारी जोखिम है, जिसके चलते फिलहाल काठमांडू के लिए नए माल की लोडिंग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों ने स्पष्ट किया कि नेपाल के अन्य प्रमुख शहरों जैसे पोखरा, भैरहवा, नारायणघाट, हेटौंडा, परासी और बुटवल आदि क्षेत्रों की सड़कें बेहतर स्थिति में हैं। वहां माल पहुंचाने में कोई बड़ी समस्या नहीं आ रही है, इसलिए काठमांडू को छोड़कर नेपाल के बाकी जनपदों व बाजारों के लिए चूड़ी व कांच उत्पादों की बुकिंग और लोडिंग सुचारू रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed