{"_id":"6aa12a59d3feb504ab0a609b","slug":"video-altercation-between-sdm-and-congress-members-tehsil-administration-yields-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसडीएम और कांग्रेसियों के बीच हुई तकरार, झुका तहसील प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसडीएम और कांग्रेसियों के बीच हुई तकरार, झुका तहसील प्रशासन
शिकोहाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एसडीएम के बीच ज्ञापन लेने को लेकर विवाद हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव से ज्ञापन लेने के लिए पहले नायब तहसीलदार मोहम्मद अजीम पहुंचे। जमीन पर बैठकर ज्ञापन लेने की बात पर वह वापस लौट गए। इसके बाद एसडीएम शिकोहाबाद राजेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुँच गए। उन्होंने जमीन पर बैठकर ज्ञापन लेने की बात से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच माहौल गरमा गया। एसडीएम ने फोर्स बुलाने के निर्देश पुलिस को दिए। मौके पर आए इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। आखिर में नायब तहसीलदार को जमीन पर बैठकर ही ज्ञापन लेने के लिए विवश होना पड़ा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।