{"_id":"6a5f95db4048e354010ae29b","slug":"video-farrukhabad-dcm-truck-rams-into-rear-of-school-van-six-children-injured-driver-detained-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: स्कूल वैन में पीछे से घुसी डीसीएम, छह बच्चे घायल, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: स्कूल वैन में पीछे से घुसी डीसीएम, छह बच्चे घायल, चालक हिरासत में
इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के समय वैन में 14 बच्चे सवार थे, इसमें छह बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
मोहल्ला अंबेडकरनगर तकीपुर स्थित मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों को छुट्टी के बाद एक वैन घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बेवर से फर्रुखाबाद की ओर आ रही डीसीएम ने वैन में टक्कर मार दी। वैन में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। कक्षा 10 की छात्रा रोशनी, कक्षा 5 में पढ़ने वाली शेजल, कक्षा 3 की परी, कक्षा एक की सावी और पीहू तथा कक्षा 2 के अन्यांश सहित छह बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डीसीएम और दुर्घटनाग्रस्त वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, अंबेडकरनगर तकीपुर के संचालक दिलीप कुमार का दावा है कि दुर्घटना में शामिल वैन उनके विद्यालय की नहीं है और घायल बच्चे भी उनके स्कूल के नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि डीसीएम व वैन चालक के बीच आपसी समझौता हो गया है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।