फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firecracker warehouses in residential areas; people's lives at risk.

Farrukhabad News: आबादी में आतिशबाजी के गोदाम, खतरे में लोगों की जान

Thu, 24 Sep 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Firecracker warehouses in residential areas; people's lives at risk.
फर्रुखाबाद। आबादी क्षेत्र में आतिशबाजी के कई गोदाम हैं, इनमें बड़ी तादाद में आतिशबाजी का भंडारण किया जाता है। दीपावली नजदीक आते ही करोड़ों रुपये की आतिशबाजी तैयार की जा रही है। आबादी के बीच आतिशबाजी के बड़े भंडारण से हादसे का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन


जनपद कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए विस्फोट में एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि निकट के घर की दीवारों में दरारें पड़ गईं। इस घटना से जिला प्रशासन को सबक लेने की जरूरत है। जिले में आतिशबाजी भंडारण के लिए प्रशासन ने 19 लोगों को लाइसेंस जारी किया है। जबकि फुटकर बिक्री के लिए 20 लाइसेंस जारी हैं। इनमें कुछ दुकानें व गोदाम बंद भी हैं।
विज्ञापन

आतिशबाजी के अधिकांश गोदाम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में आबादी के बीच बनाए गए हैं। वहीं फुटकर विक्रेता इन दिनों पटाखा बनाने में जुटे हैं। थोक विक्रेता आतिशबाजी का स्टॉक करने लगे हैं। उनका लाइसेंस 50 किलो से लेकर 450 किलो बारूद का बना है। जबकि भंडारण इससे काफी अधिक किया जाता है। खास बात यह कि आतिशबाजी के गोदाम के लिए सातनपुर मंडी, देवरामपुर, चांदपुर, खानपुर विजाधर, आजाद नगर, पुराना नखास, ताजपुर रोड मोहम्मदाबाद, महरूपुर सहजू, अचरा खलवारा, शिवरई बरियार, मांझगांव, शमसाबाद, फैजबाग, अचरा आदि में पूर्व में लाइसेंस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस जारी करने के दौरान इन गोदामों के पास भले ही आबादी न रही हो लेकिन इन दिनों अधिकांश गोदाम आबादी के बीच में हैं। इनमें कई क्विंटल बारूद की आतिशबाजी दीपावली पर बेचने के लिए कुछ ही दिनों में भंडारित हो जाएगी। आबादी क्षेत्र में विस्फोट का खतरा बढ़ना स्वाभाविक है। यदि सुरक्षा मानक देखे जाएं तो आबादी के बीच आतिशबाजी के गोदाम जनता के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

लाइट आतिशबाजी के लाइसेंस पर कहीं विस्फोटक तो नहीं बन रहे
दीपावली आने में अब डेढ़ माह ही शेष है। लाइसेंस धारक कारीगर लगाकर आतिशबाजी बनवाने में जुट गए हैं। कई स्थानों पर पटाखे बनाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दीपावली के कुछ दिन पहले से विस्फोटक आतिशबाजी चोरी-छिपे बनाने का काम किया जाता है। इससे आतिशबाजी बनने के साथ बिक्री भी जल्दी हो जाती है।

सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया कि आतिशबाजी के गोदामों का सत्यापन कराया जाएगा। सभी मानक पूरे कराने के साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed