{"_id":"67498a522f84ca0a3307dffd","slug":"video-thavata-khana-ja-raha-bika-savara-ka-mata-eka-gabhara-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दावत खाने जा रहे बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दावत खाने जा रहे बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में दावत खाने जा रहे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कायमगंज फर्रुखाबाद के अजमत गंज निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र सोनेलाल और गौरी शंकर पुत्र तोताराम दावत खाने के लिए अलीगंज जा रहे थे तभी अलीगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हतसारी रोड सरा सिंह डिग्री कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र सोनेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल गौरी शंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया वहीं मृतक जितेंद्र के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।