{"_id":"6b01d80dfc085e2edf033c5b","slug":"farmer-killed-in-bull-attack-villagers-outraged-etah-news-c-163-1-eta1014-160555-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सांड़ के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सांड़ के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Sat, 21 Nov 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
आनंद कुमार फाइल फोटो
जलेसर। सिकंदराराऊ मार्ग स्थित नगला गोदी गांव में आवारा सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल किसान की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं आवारा गोवंश के बढ़ते उत्पात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गोदी निवासी वीरपाल सिंह ने बताया पिता आनंद कुमार उर्फ नंदराम (95) शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने घेर पर चारपाई पर लेटे आराम कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने चारपाई सहित किसान को उठाकर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को खदेड़ा और घायल किसान को उपचार के लिए जलेसर ले गए।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान अनेक सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के लिए हजारों गोशालाएं बनवाने और करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद आवारा गोवंश के उत्पात पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। सड़कों और गलियों में घूम रहे निराश्रित पशु आए दिन लोगों पर हमला करने के साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने रोष जताते हुए निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में किसी कानूनी कार्रवाई की सूचना नहीं है।