{"_id":"6b01d889424e75806804c352","slug":"first-wife-shows-up-at-second-wedding-husband-taken-into-custody-etah-news-c-163-1-eta1014-160591-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दूसरी शादी में पहुंची पहली पत्नी... पति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दूसरी शादी में पहुंची पहली पत्नी... पति हिरासत में
Sat, 21 Nov 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
एटा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हो रही शादी के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब युवक की पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई। उसने बिना तलाक दूसरी शादी करने और सरकारी सामूहिक विवाह योजना का अनुचित लाभ लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई और युवक को हिरासत में ले लिया।
सकीट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपनी बेटी की शादी कराने पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन सहित सभी औपचारिकताएं पूरी की थीं। कार्यक्रम में युवक और युवती के बैठने के बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। इसी दौरान युवक ने युवती की मांग भर दी। तभी पहली पत्नी के पहुंचने और पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने बताया कि उन्हें युवक के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी। करीब पांच साल पहले भी दोनों परिवारों के बीच रिश्ता तय करने की बात चली थी, लेकिन दहेज की मांग के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी थी।
एक महिला ने बताया कि उसकी शादी मारहरा क्षेत्र निवासी युवक के साथ 14 नवंबर 2021 को हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते बीते तीन वर्षों से दोनों के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसको जानकारी मिली कि उसका पति सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दूसरी शादी कर रहा है। इस पर वह मौके पर पहुंच गई। महिला का आरोप है कि बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के साथ ही युवक सरकारी योजना का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।