{"_id":"6abe572676b3c64e3c0ceb93","slug":"video-rakesh-tikait-demanded-compensation-from-government-in-etah-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेमाैसम बारिश से किसानों को हुआ नुकसान, राकेश टिकैत ने की सरकार से मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेमाैसम बारिश से किसानों को हुआ नुकसान, राकेश टिकैत ने की सरकार से मुआवजा देने की मांग
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गुरुवार को कस्बा मारहरा के पिदोरा अड्डा में किसान नेता जयवीर सिंह के यहां पहुंचे। उन्होंने किसानों से संवाद कर हाल में हुई बारिश और जलभराव से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। टिकैत ने सरकार से प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की धान, बाजरा और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। प्राकृतिक आपदा से किसान आर्थिक संकट में हैं। ऐसे में सरकार को बिना देरी किए खेतों में हुए नुकसान का आकलन कराकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही कर्ज और महंगाई की मार झेल रहा है। बिजली, खाद और डीजल के बढ़ते खर्च के बावजूद किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। बारिश और जलभराव ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने फसल नुकसान का मुद्दा उठाते हुए मुआवजे की मांग का समर्थन किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री जयवीर सिंह यादव,जगदीश यादव, प्रदेश राजपाल शर्मा, रामोतार, विमल तोमर, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव और मंडल सहारनपुर के चौधरी अशोक, शुभांक यादव सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।