Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Newborn found buried beneath the soil during field plowing; a baby girl arrives in a family that already had six sons.
{"_id":"6af808bf8a2f2106fa034530","slug":"video-newborn-found-buried-beneath-the-soil-during-field-plowing-a-baby-girl-arrives-in-a-family-that-already-had-six-sons-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेत की जुताई में मिट्टी के नीचे दबी मिली नवजात, छह बेटों के बाद घर आई लाडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेत की जुताई में मिट्टी के नीचे दबी मिली नवजात, छह बेटों के बाद घर आई लाडली
जवाहर खैला नंगला बंजारा। गेहूं की बुवाई के लिए खेत की जुताई कर रहे किसान दंपती को मिट्टी में दबी नवजात बच्ची मिली। बच्ची के मुंह में मिट्टी भरी थी। दंपती उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के बाद बच्ची अब स्वस्थ है।
किसान जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके चाचा शिवराम का खेत बटाई पर लिया हुआ है। शनिवार को खेत की जुताई के दौरान उनकी पत्नी रीना देवी (40) भी मौजूद थीं। तभी मिट्टी में दबी बच्ची दिखाई दी। उसे बाहर निकाला तो शरीर और मुंह में मिट्टी भरी थी। दंपती ने तत्काल उसका उपचार कराया।
जितेंद्र और रीना के पहले से छह बेटे हैं। परिवार में बेटी नहीं थी। ऐसे में दंपती ने नवजात को बेटी मानकर उसका पालन-पोषण करने का संकल्प लिया है। घटना और दंपती की ममता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।