Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhath Festival Rush: Delayed Special Trains Leave Passengers Stranded at Agra Stations

रेलवे न्यूज: छठ पर घर जाने वालों की आफत, स्पेशल ट्रेनें भी लेट; सीट के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की

Sat, 14 Nov 2026 12:46 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 12:46 PM IST
सार

छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। आगरा के ईदगाह और कैंट स्टेशन पर स्पेशल समेत कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और सीटों के लिए धक्का-मुक्की हुई।
 

विज्ञापन
Chhath Festival Rush: Delayed Special Trains Leave Passengers Stranded at Agra Stations
रेलवे न्यूज - फोटो : अमर उजाला और आर्काइव इंटरनेट

विस्तार

छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाईं। हालांकि, इन ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ईदगाह स्टेशन पर ओखा-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 30 मिनट देरी से पहुंची। इसे दोपहर 2:50 बजे पहुंचना था लेकिन यह 3:20 बजे आई। ट्रेन आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। अंदर बैठे यात्रियों को उतरने का मौका भी नहीं मिला। सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों में नोकझोंक हुई। हाथापाई की नौबत आने पर कुछ यात्रियों ने मामला शांत कराया। जनरल और एसी कोच में भी भीड़ एक जैसी दिखी। लोग टॉयलेट के पास या गेट के किनारे खड़े होने को मजबूर थे।
विज्ञापन


कुर्रा चित्तरपुर से आई ज्योति और संजू ने बताया कि उन्हें इटावा जाना है। काफी देर से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आने की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। अब छह बजे ट्रेन आने की बता रहे हैं। रुपवास जा रही नजमा खातून ने बताया कि वे काफी देर से ट्रेन का इंतजार कर रही हैं। बता रहे हैं ट्रेन लेट है। वाराणसी जा रहे विपिन ने बताया कि काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। अभी ट्रेन नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आगरा कैंट पर भी कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। जम्मू तवी से पुणे जाने वाली 11078 झेलम एक्सप्रेस एक घंटा 22 मिनट लेट थी। फिरोजपुर कैंट से सिवनी जाने वाली 20424 पातालकोट एक्सप्रेस भी एक घंटा 22 मिनट देरी से आई। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली 12190 महाकौशल एक्सप्रेस 19 मिनट देरी से प्लेटफार्म एक पर पहुंची।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed