{"_id":"6a8ed972cf61da22700118ae","slug":"video-juloos-e-muhammadi-procession-taken-out-in-etah-on-eid-e-milad-un-nabi-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईद मिलादुन्नबी पर एटा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईद मिलादुन्नबी पर एटा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
एटा में ईद मिलादुन्नबी पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। मुस्लिम बहुल इलाकों को हरे झंडों, बैनर, गुब्बारों और झालरों से सजाया गया। होली गेट स्थित दरगाह हजरत अब्दुल गफूर शाह मियां से एमएलसी आशीष यादव ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस पटियाली गेट, मारहरा दरवाजा, दरगाह हसन शाह, पोता नगला, कटरा मोहल्ला, ठंडी सड़क, जीटी रोड और घंटाघर समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में आकर्षक झांकियां और मुहम्मदी झंडे आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया। लोगों ने पेयजल, फल और मिष्ठान का वितरण किया। सकीट कस्बे में पूर्व विधायक अजय यादव समेत अन्य लोगों ने इमामों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जलेसर, मारहरा में भी जुलूस निकाला गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।