{"_id":"6a8f32463633d1ee410b9259","slug":"elderly-woman-dies-of-high-blood-pressure-farmer-dies-of-heart-attack-etah-news-c-163-1-eta1004-155605-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उच्च रक्तचाप से वृद्धा और हार्ट अटैक से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उच्च रक्तचाप से वृद्धा और हार्ट अटैक से किसान की मौत
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत वृद्ध महिला की उच्च रक्तचाप और किसान की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार की रात 9 बजे मुबारिकपुर निवासी सुदामा देवी (65) को परिजन लेकर पहुंचे। यहां बेटा अमित ने बताया कि उन्हें कई दिनों से उच्च रक्तचाप की दिक्कत थी। शाम के वक्त अचानक रक्तचाप बढ़ गया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे मनू सिंह (56) निवासी जवाहर नगर को परिजन लेकर आए। भाई मनोज ने बताया कि दोपहर के वक्त वह घर पर ही थे। अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
-- -- -- -