{"_id":"6781d5dee24e1061eb06b3c8","slug":"gave-training-to-teach-english-in-simple-way-etah-news-c-163-1-sagr1019-128102-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सरल तरीके से अंग्रेजी पढ़ाने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सरल तरीके से अंग्रेजी पढ़ाने का दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:31 AM IST
Link Copied
एटा। राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को डायट पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को सरल तरीके से अंग्रेजी पढ़ाकर उन्हें समझाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षकाें को प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल आकाश दुबे ने बताया कि एटा एवं कासगंज के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान प्रयागराज ने कक्षा 9 एवं 10 के लिए अंग्रेजी विषय के शिक्षण को टीचर गाइड का निर्माण किया। जिसमें अंग्रेजी के पाठों को पढ़ाने के लिए पाठ योजनाओं का संकलन है। इस संकलन को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में कैसे उपयोग किया जाए, इसके बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें बताया कि कैसे सरल तरीके से विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाई जा सकती है। गणेशी लाल, संतोषी, सत्य प्रकाश, विजय प्रताप सिंह, उमेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।