{"_id":"6aa8d68ac730c1f1db045fc1","slug":"video-vighnaharta-ganesha-enshrined-in-over-50-pandals-in-chandauli-chants-of-ganpati-bappa-morya-fill-the-air-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में 50 से ज्यादा पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता गणेश, गूंजा गणपति बप्पा मोरया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में 50 से ज्यादा पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता गणेश, गूंजा गणपति बप्पा मोरया
चंदौली जिले के 50 से अधिक स्थानों पर सोमवार को प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा शुरू की गई। कहीं एक दिवसीय तो कहीं तीन और पांच तो कहीं दिवसीय पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान आयोजकों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। जगह-जगह विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। पीडीडीयू नगर के न्यू महाल नई सट्टी में बाल स्पोर्टिंग क्लब गणेश पूजनोत्सव समिति की ओर से पांच दिवसीय गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। पंडाल बनाकर पांच फीट ऊंची गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार को प्रथम पूज्य की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। समिति के अध्यक्ष उमंग खरवार ने बताया कि 17 सितंबर को यहां भंडारा आयोजित होगा। वहीं, 18 सितंबर को मूर्ति विसर्जित की जाएगी। पूजा के अवसर पर समिति के अनूप जायसवाल, रोहित सोनी, आदर्श सोनी, सिप्पू गुप्ता, अमित सोनी आदि मौजूद रहे। इसी तरह बाल स्पोर्टिंग क्लब लाठ नंबर दो की ओर से भव्य पंडाल में भगवान शिव की तरह हिमालय पर विराजमान गौरी नंदन गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति के अध्यक्ष नितेश सिंह चौहान ने बताया कि रात में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 19 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर आयुष, शनि, रोहन, रोहित, किशन, ढोलू, गणेशु, भोली आदि मौजूद रहे। इसी तरह सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में भी गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। अलीनगर में मां हंसवाहिनी मंडल की ओर से तीन दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत सोमवार को हुई। देर रात विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ गणपति की मूर्ति स्थापना एवं पूजा-पाठ किया गया। 15 सितंबर को शाम सात बजे विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, 16 सितंबर को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। 17 सितंबर को शाम से गणपति की शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात आठ बजे मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।