फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Abhay selected for the state-level volleyball competition.

Chandauli News: राज्य स्तरीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में अभय का चयन

Wed, 23 Sep 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Abhay selected for the state-level volleyball competition.
सकलडीहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के छात्र अभय का चयन राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल की टीम में हुआ है। अब वह प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में अभय ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उसके प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उसका चयन वाराणसी मंडल की टीम के लिए किया। विद्यालय परिवार के अनुसार अभय की यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन का परिणाम है।
विज्ञापन

अभय के चयन पर प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर सहित विद्यालय परिवार ने खुशी जताई और उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाध्यापक ने कहा कि निरंतर अभ्यास, मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने से सफलता की राह आसान होती है। इस दौरान ज्योति भारद्वाज, सतीश कुमार, झूलन राय, सुरेश कुमार, मृत्युंजय सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed