{"_id":"6ab2e5c99df7a6399a01b975","slug":"fruit-and-vegetable-traders-strike-called-off-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155045-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फल-सब्जी व्यवसायियों की हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फल-सब्जी व्यवसायियों की हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली में बैठक में शामिल फल सब्जी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
- फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहे फल सब्जी व्यवसाइयों की हड़ताल पांचवें दिन मंगलवार को समाप्त हो गई। अधिकारियों के साथ बैठक में मांगों पर सहमति के बाद व्यापारी नेताओं ने हड़ताल समाप्त होने की घोषणा की।
शाम साढ़े आठ बजे कोतवाली परिसर में एसडीएम राजेश वर्मा और फल-सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सोनकर ने बताया कि वार्ता के दौरान प्रशासन और फल सब्जी व्यवसायियों के बीच सहमति बनी कि स्थाई उपमंडी के निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा भेजा जाएगा।
वहीं, वेंडिंग जोन के निर्माण के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं, छोटे व्यवसायिक वाहनों को नगर में आने-जाने की अनुमित प्रशासन ने दे दी है।
एसडीएम राजेश वर्मा ने बताया कि जब तक वेंडिंग जोन का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक नाले में दुकानें लगेंगी। साथ ही तीन फीट जगह दुकानदार छोड़ेंगे ताकि वहां ग्राहक खड़े होकर समान खरीद सकें।