{"_id":"6959495f1690d7284107e1d6","slug":"video-garbage-in-canals-poses-threat-to-farmers-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नहरों में कूड़ा-कचरा बना किसानों के लिए खतरा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में कूड़ा-कचरा बना किसानों के लिए खतरा, VIDEO
बलुआ पंप कैनाल से निकली नहर में लगातार कूड़ा-कचरा फेंके जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह कचरा सिंचाई के दौरान खेतों तक पहुंचा तो फसलों का भारी नुकसान तय है। नहरों के पानी के साथ प्लास्टिक, घरेलू अपशिष्ट और सड़ा-गला कूड़ा खेतों में जाने से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होने के साथ-साथ फसलें भी खराब हो सकती हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक गांव में लाखों रुपये की लागत से आरआरसी सेंटर (कूड़ा संग्रह केंद्र) बनाए गए हैं, लेकिन जिम्मेदारों की निष्क्रियता के कारण ये सेंटर बेकार पड़े हैं। लोग मजबूरी या लापरवाही में कूड़ा अपने घरों के सामने गड्ढों, तालाबों, पोखरों और नहरों में फेंक रहे हैं। इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि खेती-किसानी पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर गांव में एक से तीन सफाईकर्मी तैनात होने के बावजूद कूड़ा उठान की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। किसानों ने इस समस्या को लेकर कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।किसानों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए नहरों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आरआरसी सेंटर को सक्रिय कराने की मांग की है।
सभी आरआरसी सेंटर कूड़ा एकत्र करने के लिए बनाए गए हैं और नहरों में कूड़ा फेंकने की समस्या गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।--राजेश नायक, खंड विकास अधिकारी, चहनियां
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।