{"_id":"6a579ed0d9dcfef88405b426","slug":"video-gangas-water-level-rises-by-two-feet-in-24-hours-in-chandauli-anxiety-mounts-in-riverside-areas-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में 24 घंटे में दो फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी बेचैनी;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में 24 घंटे में दो फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी बेचैनी;video
चंदौली जिले के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के बाद बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण क्षेत्र में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा । बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर बीते चौबीस घंटे के भीतर जलस्तर में लगभग दो फीट की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पानी की इस तेज रफ्तार ने तटवर्ती गांवों के किसानों और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंगा के जलस्तर में अचानक आई तेजी से नदी किनारे की हलचल बढ़ गई है। चौबीस घंटे के भीतर दो फीट पानी बढ़ने से बलुआ घाट की कई सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं, जलस्तर में लगातार प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। इस बढ़ाव के कारण बलुआ, सराय, महुआरी, डेरवा और महुअर , सहित निचले तटवर्ती गांवों के किसानों में डर का माहौल है। किसानों की कृषि भूमि और खेतों में खड़ी फसलों पर बाढ़ का पानी चढ़ने का खतरा मंडराने लगा है, जिससे पशुपालकों के सामने मवेशियों के चारे का संकट भी खड़ा होने लगा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल अलर्ट पर है। बलुआ पुलिस ने घाट पर आने वाले स्नानार्थियों और नाविकों को गहरे पानी में न जाने तथा विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर की पल-पल की निगरानी की जा रही है और बाढ़ चौकियों को मुस्तैद रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।