{"_id":"69cd32c56de324b1860cd189","slug":"video-association-organizes-run-for-ambedkar-in-chandauli-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में एसोसिएशन ने निकाला रन फॉर आंबेडकर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में एसोसिएशन ने निकाला रन फॉर आंबेडकर, VIDEO
आधुनिक भारत में एक अप्रैल ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन ही बाबा साहेब के शोध कार्य प्राब्लम ऑफ रुपीज के आधार पर वर्ष 1935 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई। ये बातें अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से आयोजित रन फॉर आंबेडकर के मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धमित्र मुसाफिर ने कही।
इसके पूर्व अतिथि के रूप में बुद्धमित्र मुसाफिर, नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने पीडीडीयू नगर के दामोदरदास पोखरा से हरी झंडी दिखाकर रन फॉर आंबेडकर की शुरूआत की। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए चकिया तिराहे पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस मौके पर बुद्ध मित्र मुसाफिर ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर महामानव थे। उन्होंने देश और समाज के लिए जो कार्य किया उससे देश बाहर भी उनकी ख्याति फैली। कहा कि आज के दिन को आंबेडकर माह के प्रथम दिन के रूप में बनाया जाना बहुत ही उचित कदम है। दुनिया में बाबा साहब ही एक मात्र महापुरुष हैं जिनकी जयंती लगभग पूरे अप्रैल माह मनाई जाती है। विशिष्ट अतिथि एसोशिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार प्रबुद्ध ने कहा कि बाबा साहब को एक वर्ग विशेष के लिए कार्य करने वाले व्यक्तित्व के रूप में बताना उनके विद्वत्ता एवं उनके कार्यों को छोटा करना है। बाबा साहब वंचित वर्गों के साथ ही महिलाओं, कर्मचारियों के लिए भी विशेष कार्य किया। देश की एकता, अखंडता के लिए जीवन भर प्रयासरत रहे। जुलूस में डॉ. रवि, विनोद, महेंद्र, संजीत भारती, डॉ. चंद्रभानु, राजू राव आंबेडकर, मदन मुरारी, राम सुभाष, मनोज, जय प्रकाश, प्रभु नारायण, हरिओम, शशि, अरविंद, सुनीता गौतम, तारा राज, विजया कुमारी, राम बिलास, कवींद्र, रामकृत, गुडलक, लखन, धर्मेंद्र प्रधान, आनंद , श्यामलाल आदि शामिल रहे। जुलूस का नेतृत्व महेंद्र ने की। वहीं सभा की अध्यक्षता दिनेश चंद्रा ने जबकि संचालन सुरेश अकेला ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।