Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bulandshahar News
›
Fans not working at Seth Laxman Das Jatia Government Women Hospital in Bulandshahr doctors sitting in AC and cooler-equipped rooms
{"_id":"6aabba2dd2d81e8be809ed3d","slug":"video-fans-not-working-at-seth-laxman-das-jatia-government-women-hospital-in-bulandshahr-doctors-sitting-in-ac-and-cooler-equipped-rooms-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में सेठ लक्ष्मण दास जटिया राजकीय महिला चिकित्सालय में नहीं चल रहे पंखे, एसी- कुलर में बैठे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में सेठ लक्ष्मण दास जटिया राजकीय महिला चिकित्सालय में नहीं चल रहे पंखे, एसी- कुलर में बैठे डॉक्टर
सेठ लक्ष्मण दास जटिया राजकीय महिला चिकित्सालय में इनवर्टर बैटरी खराब होने के कारण वार्ड में भर्ती मरीज को गर्मी से बेहाल हो गए। मरीजों के अनुसार बुधवार रात एक बजे से बिजली गुल है। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपने कक्षों में एसी व कूलर में बैठे हैं। फिर भी मरीजों की कोई सुध नहीं ली गई। किला गांव निवासी सुशीला का कहना है कि रात एक बजे अपनी बहू बेबी रानी के प्रसव के लिए अस्पताल आए थे। तभी से अस्पताल में लाइट नहीं है और शौचालय भी काफी गंदे हैं। वहीं सीएमएस डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि वार्ड की तरफ का इनवर्टर खराब हो गया था, जो ठीक कराया जा रहा है। इसके बाद पंखे और कूलर सभी चलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।