फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganesh Utsav fervor grips the district; chants of 'Ganpati Bappa' echo all around.

Bulandshahar News: जनपद में गणेश उत्सव की धूम, गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav fervor grips the district; chants of 'Ganpati Bappa' echo all around.
अनूपशहर में गणेश विसर्जन के जाते भक्त। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/स्याना। जिले में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। नगर से लेकर देहात तक जगह-जगह पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान की गई हैं। पंडालों में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, संकीर्तन और महाआरती के आयोजन हो रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। वहीं, कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

देवीपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव के तहत भव्य पंडाल सजाया गया है। यहां संकीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाआरती में हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा पंडाल गणपति के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन में ऋषभ सैनी, कार्तिक माहुर, शिवा सैनी, दीपक कुमार, प्रमोद राजपूत, हिमांशु गोस्वामी, तांशू कजानिया, मनीष कुमार, प्रशांत सैनी, हिमांशु सैनी, मोहित प्रजापति और पीयूष गोस्वामी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनूपशहर कस्बे और क्षेत्र में सात दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक गणेश मंडपों में पूजा-अर्चना, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम श्रद्धालु डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों और भजनों की धुन पर नाचते-गाते तथा रंग-गुलाल उड़ाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमाओं को लेकर प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचे। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजार से होते हुए सोह्मताऊ आश्रम के समीप बनाए गए विसर्जन कुंड पर पहुंची। यहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। नगरपालिका की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश और विसर्जन कुंड में पानी की व्यवस्था की गई। शिवचौक पर भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

स्याना नगर के चन्नी वाले मंदिर में सोमवार शाम पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नवयुवक समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि गणेश महोत्सव आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समिति के कार्यकर्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि यह महोत्सव का पांचवां वर्ष है। पांच दिनों तक भजन संध्या, झांकियां और महाआरती समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान डॉ. संजय क्षोत्रिय, रविंद्र यादव, कृष्णा राजपूत, राहुल राजपूत, सौरभ कुमार और तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

अनूपशहर में गणेश विसर्जन के जाते भक्त। संवाद

अनूपशहर में गणेश विसर्जन के जाते भक्त। संवाद

अनूपशहर में गणेश विसर्जन के जाते भक्त। संवाद

अनूपशहर में गणेश विसर्जन के जाते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed