फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teliaghat crossing to remain closed today and tomorrow; commuters may face inconvenience.

Bulandshahar News: आज व कल बंद रहेगा तेलियाघाट फाटक, राहगीरों को हो सकती है परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teliaghat crossing to remain closed today and tomorrow; commuters may face inconvenience.
खुर्जा सिटी स्टेशन के पास तेलियाघाट फाटक। संवाद
खुर्जा। सिटी स्टेशन के पास तेलिया घाट फाटक आज (बुधवार) और कल (बृहस्पतिवार) को बंद रहेगा। ऐसे में सिकंदराबाद मार्ग और झाझर मार्ग पर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पुलिस की ओर से डायवर्जन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


खुर्जा देहात क्षेत्र के सीकरी, सीकरा, फराना, नगला मोहउद्दीनपुर, धराऊं, धरारी, खबरा, ढाकर, निजामपुर और भीम नगर आदि गांव के अलावा चोला, ककोड़, सिकंदराबाद क्षेत्र के लोगों को खुर्जा नगर में आने के लिए तेलिया घाट फाटक पार करना पड़ता है। ऐसे में रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन


रेलवे विभाग की ओर से फाटक की तरफ मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते उनकी ओर से दो दिनों के लिए फाटक बंद करने की घोषणा की है। इसके लिए उत्तर-रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के चमन प्रकाश ने एसएसपी बुलंदशहर को भी पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने व डायवर्जन करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमन प्रकाश ने बताया कि ट्रैक पर फिटिंग और सड़क वाले हिस्से के मरम्मत कार्य के चलते 23 सितंबर (बुधवार) और 24 सितंबर (बृहस्पतिवार) को रेलवे फाटक बंद रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों को असुविधा हो सकती है। इसके लिए वाहन चालकों को अतिरिक्त मार्ग अपनाना होगा।

नगला मोहउद्दीनपुर गांव निवासी अनुज राजपूत ने बताया कि काफी ग्रामीण खुर्जा नगर में दुकानों, फैक्ट्रियों और अन्य संस्थाओं में नौकरी करते हैं। फाटक बंद रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ग्रामीण ई-रिक्शा, पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से खुर्जा मंडी व अन्य जगह से सामान लेकर आते हैं, जिनको लंबे चक्कर के लिए अतिरिक्त किराया भी देना पड़ सकता है।

हल्के वाहन जा सकेंगे माता घाट अंडरपास से
:- सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते डायवर्जन कर दिया जाएगा। ऐसे में वाहन चालक सिकंदराबाद मार्ग की ओर आना-जाना करने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपना सकते हैं। खुर्जा से सिकंदराबाद मार्ग जाने वाले वाहन चालक गांधी मार्ग से पहले अहिरपाड़ा मोहल्ला जाएंगे, वहां से माता घाट मोहल्ला के बाहर से अंडरपास है, जिसको पार करते हुए हसनगढ़ गांव रजवाहा पटरी पर निकलेंगे। दूसरी तरफ से भी वाहन चालक इसी रास्ते से आ सकते हैं।



बड़े वाहनों और कार चालकों को लगाना होगा 12 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर
:- पुलिस के अनुसार बड़े वाहनों को जेवर अड्डा चौराहा से जंक्शन मार्ग भेजा जाएगा, जहां से टैना गांव से अंडरपास होते हुए सीकरी गांव होते हुए झाझर मार्ग पर निकलेंगे। जिन चालकों को झाझर मार्ग पर या ढाकर मार्ग पर जाना होगा। उनके लिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी, लेकिन सिकंदराबाद मार्ग जाने वाले कार चालक व बड़े वाहन चालकों को लगभग 12 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। जेवर अड्डा चौराहा से तेलिया घाट फाटक की अनुमानित दूरी दो किलोमीटर है। यहां से पहले टैना, फिर सीकरी, फिर झाझर रोड और वहां से सिकंदराबाद रोड आने में लगभग 14 किलोमीटर चलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed