{"_id":"6ab4eb37005a5b73320e0363","slug":"video-district-unit-of-pensioners-welfare-association-staged-protest-in-bulandshahar-over-seven-demands-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: आठवें वेतन आयोग और महंगाई भत्ते समेत सात मांगों को लेकर पेंशनरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: आठवें वेतन आयोग और महंगाई भत्ते समेत सात मांगों को लेकर पेंशनरों का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की जिला इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट गेट के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्राप्त किया।
जिला अध्यक्ष राम बाबू वर्मा ने बताया कि पेंशनरों की सात मांगों को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया। इनमें मुख्य रूप से 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की परिधि में शामिल करने की मांग रहीं। वहीं, मंत्री दलजीत सिंह ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कोरोना काल में पंशनरों के रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते का भुगतान करने की मांग की गई है। इसी के साथ सातवें वेतन आयोग की तरह आठवें वेतन आयोग में भी पुराने पेंशनभोगियों को सभी लाभ प्रदान किए जाने, वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों को रेल और हवाई यात्रा के किराये में छूट बहाल करने, पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष किए जाने समेत विभिन्न मांगे की गई। संरक्षक मौ. हारून किरमानी ने बताया कि इन मांगों के साथ ही 80 वर्ष की आयु पूरी होने पर मिलने वाली 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन की व्यवस्था में बदलाव कर 80 वर्ष तक हर पांच साल बाद पांच प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दिए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह, इलियास खां, धर्मपाल शर्मा, ज्ञानप्रकाश शर्मा, हरिबाबू, चंचल कटारी सिंह, दुल्ली सिंह, भजनलाल, जतन स्वरूप शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा समेत अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।