फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman on motorcycle died after being hit by tractor in Bulandshahar

बुलंदशहर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 24 Sep 2026 02:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 24 Sep 2026 02:09 PM IST
सार

बुलंदशहर के खुर्जा देहात में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय महिला निशा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Woman on motorcycle died after being hit by tractor in Bulandshahar
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव भटवारा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर दुकान में बंद कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने 112 पर कॉल कर हादसे की सूचना पुलिस को दी।

हादसे में निशा पत्नी सलमान, उम्र करीब 30 वर्ष, की मौके पर मौत हो गई। निशा अपने देवर शाहरुख के साथ पुत्री की दवाई लेने के लिए बाइक से खुर्जा आ रही थी। हादसे के बाद महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार अत्री और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। हंगामा करीब ढाई घंटे तक चला। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही सीओ समेत कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों की मांगों पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed