{"_id":"6a2d38a29e982a14280ac7e1","slug":"video-protest-against-land-acquisition-in-badaun-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बदायूं में भूमि अधिग्रहण का विरोध, गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बदायूं में भूमि अधिग्रहण का विरोध, गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे धरने पर बैठे किसान
बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक गलियारा विकसित करने की योजना है। इसके लिए तहसील क्षेत्र के बिहारीपुर, ढहरपुर, कैल्हाई, ढोलापुर, छछऊ गांव के हजारों किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। किसान भूमि अधिग्रहण के विरोध में हैं। शनिवार सुबह भाकियू नेता नईम चौधरी के नेतृत्व में पांचों गांवों के किसान गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि किसी कीमत पर जमीन नहीं देंगे। सरकार कम दामों में जमीन खरीदना चाहती है जबकि इस क्षेत्र की जमीनें बहुत महंगी हैं। जमीन औद्योगिक क्षेत्र में चली गई तो परिवार पालना मुश्किल हो जाएगा। औद्योगिक गलियारा के लिए पांच गांवों की करीब 3600 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।