{"_id":"68c1386308651e4c2d0fab1a","slug":"video-man-died-and-another-injured-due-to-bike-collided-with-tree-in-budaun-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के परिजन ने बताया कि गदरौली गांव निवासी 32 वर्षीय वीरेश पुत्र मुन्ना लाल अपने साथी राम अवतार के साथ अपनी नानी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए बझान्गी गांव जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में वीरेश की मौके पर ही मौत हो गई। राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की परिजनों को सूचना दी। वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।