{"_id":"6b0179a9a43a5f60ff062e4f","slug":"video-girl-cricket-tournament-match-held-between-teams-from-badaun-and-bareilly-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट: बदायूं और बरेली की टीमों के बीच हुआ मुकाबला, बेटियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट: बदायूं और बरेली की टीमों के बीच हुआ मुकाबला, बेटियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:29 PM IST
Link Copied
बदायूं के डीपीएस स्कूल में शनिवार को गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में बदायूं और बरेली की बालिका टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। जिले में पहली बार शर्मा एकेडमी की ओर से आयोजित गर्ल्स टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट में दोनों टीमों की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबले के दौरान मैदान पर जबरदस्त रोमांच बना रहा। आयोजक कोच अमित शर्मा ने बताया कि इस तरह के टूर्नामेंट का उद्देश्य बेटियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने का मंच देना है। बदायूं में लड़कियों के लिए क्रिकेट का यह पहला बड़ा आयोजन था, जो सफल रहा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन, कोच, अभिभावक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की मांग की। अभी देर शाम को परिणाम जारी किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।