{"_id":"683b3022ccc818b1660c30a0","slug":"video-ig-reviewed-crime-in-bhadohi-directed-to-monitor-top-ten-criminals-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में आईजी ने की अपराध की समीक्षा, टॉपटेन अपराधियों की करें निगरानी का निर्देश, बोले तस्करों पर सख्ती बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में आईजी ने की अपराध की समीक्षा, टॉपटेन अपराधियों की करें निगरानी का निर्देश, बोले तस्करों पर सख्ती बरतें
पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह दो दिवसीय भ्रमण में शनिवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न शाखा के कार्यालय, परिसर, मेस, स्टोररुम और शस्त्रागार आदि का भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों के बैरक और आवास की साफ-सफाई का निर्देश दिया। अपराध समीक्षा बैठक में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
आईजी जिले में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए शुक्रवार को पहुंचे। पहले दिन पुलिस कार्यालय सरपतहां और सुरियावां थाने का निरीक्षण किया। शनिवार को वह पुलिस लाइन पहुंचे। जहां परिवहन शाखा, परिवहन शाखा गैरेज, जवानों के बैरक, शौचालय, स्नानागार, आर ओ वाटर कक्ष, डायल 112 समेत अन्य शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन में नवीनीकृत सभागार कक्ष एवं आदेश कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी अभिमन्यु मांगलिक संग अन्य अफसरों संग आपराध की समीक्षा किया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त और नियमित चेकिंग का निर्देश दिया। कहा कि शासन के जीरो टॉलरेंस के तहत एनडीपीएस और शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। टॉप टेन सूची में शामिल अभियुक्तों की निगरानी करें। लुटेरे और पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर कार्रवाई की जाए। महिला हेल्प डेस्क, समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि विवाद के मामलों का शत प्रतिशत निस्तारण करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।