{"_id":"6a95a1f21685dbfa1409089f","slug":"video-cabinet-minister-takes-dig-sp-chief-upon-arriving-intellectuals-conference-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सपा अध्यक्ष पर कसा तंज, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सपा अध्यक्ष पर कसा तंज, VIDEO
नगर के नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के हित की बात करने वाली सपा सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मणों के हित में कभी काम नहीं हुआ। राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार कुछ लोगों की विचारधारा और निष्ठा बदलती रहती है।कहा कि जिस सरकार में कारसेवकों पर गोली चलवाई गई, आज उसी विचारधारा से जुड़े लोग भगवान श्रीराम के भक्त बनने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी भक्ति को समझने की जरूरत है, क्योंकि कई बार यह भक्ति नहीं बल्कि ‘मतलब की भक्ति’ होती है और मतलब निकल जाने के बाद कुछ भी किया जा सकता है। कहा, राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों और विचारधारा को बदलने वालों को जनता को पहचानना चाहिए। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि वह समाज को सही दिशा देने के साथ राजनीतिक दलों के कार्यों और नीतियों को भी तथ्यों के आधार पर परखे। पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि में भ्रष्टाचार चरम पर था और लोगों को सरकारी काम कराने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वर्तमान सरकार ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, भोला तिवारी, दरोगा दुबे, ललता सोनकर, अशोक जायसवाल, राजेंद्र दुबे, राहुल पांडे, अशोक सिंह, अजय सिंह, पप्पू तिवारी और अजय दुबे आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।