{"_id":"69c6a6d09ad50891550b9087","slug":"video-bjp-mp-raises-plight-of-erosion-affected-people-in-parliament-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद ने संसद में कटान प्रभावित लोगों के दर्द को उठाया, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद ने संसद में कटान प्रभावित लोगों के दर्द को उठाया, VIDEO
भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने शुक्रवार को संसद में लोकसभा क्षेत्र की दो अहम समस्याओं को उठाया। उन्होंने गंगा नदी के कटान के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। कहा कि भदोही लोकसभा क्षेत्र गंगा के किनारे बसा है, और बरसात के दौरान कई गांव गंगा के कटाव की वजह से बुरी तरह प्रभावित होते हैं। उन्होंने गांवों के नाम गिनाते हुए सरकार से आग्रह किया कि गंगा कटान को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके अलावा उन्होंने गोपीगंज के ककराही और माधोसिंह में रेलवे क्रॉसिंग पर जाम समस्या पर भी जोर दिया। वहां भारी ट्रैफिक जाम के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है कहा कि यह क्षेत्र मां विध्यवासिनी के साथ अन्य कई धार्मिक स्थलों को जोड़ते हैं, इसलिए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की मांग की। साथ ही कई दूसरे क्षेत्रों में अंडरपास बनने की भी जरूरत बताई। जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि क्षेत्र की यह प्रमुख समस्याएं हैं। जिनको सदन में उठाया गया है और उम्मीद है कि सरकार जल्द इन मांगों पर प्रभावी कदम उठाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।