Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ardaas with the Arghya of Surujdev on the horizon of public faith

Bhadohi News: लोक आस्था के क्षितिज पर सुरुजदेव की अर्घ्य से अरदास

Mon, 16 Nov 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ardaas with the Arghya of Surujdev on the horizon of public faith
सीतामढ़ी घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के ​लिए पानी में खड़ी व्रती महिलाएं। संवाद
जिले के 55 घाटों पर रविवार को आस्था, विश्वास और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शाम 6.17 बजे लोक आस्था के क्षितिज पर डूबते सूर्य की लालिमा बिखरी। सिंदुरी सरिता में हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संध्या वंदन किया। व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर सूर्य देवता व छठी मइया से सुख-समृद्धि व आरोग्य जीवन की कामना की। कोई मनौती पूरी होने पर तो कोई सास की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए घाटों पर अर्घ्य देने आया था।
विज्ञापन

चार दिनों का तक चलने वाले महापर्व डाला छठ के तीसरे दिन सुबह ही से व्रतियों के घरों में छठी मइया के गीत गूंजने लगे। घर का हर सदस्य छठी मइया की भक्ति में सराबोर था। कोई ठेकुए का प्रसाद बनाने तो मन्नत की टोकरी सजाने में जुटा था। दोपहर तीन बजते ही घाटों की तरफ जाने वाले रास्तों पर चहल-पहल बढ़ गई। साढ़े तीन बजे घाटों पर व्रती महिलाएं हाथों में दीपक और सूप लेकर पहुंच गई। पानी में खड़े होकर सुरुजदेव की आराधना में लीन हो गई। लगभग हर घाटों पर 200 से 400 से व्रती महिलाएं पहुंची थीं। उनके साथ ही हजारों की संख्या में उनके परिजन पहुंचे थे। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर स्थित ज्ञान सरोवर, गंगा के रामपुर, सीतामढ़ी और बेहरोजपुर घाट पर ज्यादा भीड़ रही। आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं 36 घंटे के कठिन व्रत का पारण करेंगी। सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


सिर पर दउरा, मन में आस्था, आतिशबाजी से रंगीन हुआ आसमान

सीतामढ़ी/सुरियावां। सीतामढ़ी गंगा तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु एवं खुशहाली की कामना की। पुरुष सिर पर पूजन सामग्री और फल से सजे दउरा लेकर घाट पहुंचे। घाट पर पहुंचकर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से छठी मइया की पूजा की। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, एएसपी शुभम अग्रवाल, एसडीएम अरुण दीक्षित क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा, धर्मेंद्र सिंह, संतोष यादव, दिवाकर यादव, बसंत लाल, मुन्नालाल पांडेय, संजय पांडेय आदि रहे। सुरियावां नगर के निमकौड़िया तालाब, जोधराज सिंह तालाब, 52 बीघा तालाब के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के अभिया, पूरे मनोहर, कीर्तिपुर, चक जितराय, तुलापुर बहादुरान, कैड़ा, बहुता चकदाही बलीपुर, कौड़र अबरना, ईकोनी पट्टी बेजाब, पुरानी बाजार, सुरियावां छठी मइया का पूजन हुआ। इसी तरह गोपीगंज, बाबूसराय, अभोली, जंगीगंज, ऊंज, नईबाजार समेत तमाम इलाकों में छठी मइया की पूजा अर्चना की गई। जमकर आतिशबाजी से आसमान रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फानी ग्रुप ने की सजावट, नगर पंचायत ने संभाली व्यवस्था
ज्ञानपुर नगर के सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर पर नगर पंचायत और बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से घाटों की आकर्षक सजावट के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाट पर स्थापित की गई छठी मइया की प्रतिमा को हर कोई निहाराना नजर आया। कभी एक घाट की तरफ होने वाला पूजन इस साल व्रती महिलाओं का दायरा बढ़कर दूसरे और तीसरे घाट तक पहुंच गया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश पासी और बाबा बर्फानी ग्रुप के ब्रह्मा मोदनवाल, राजेश यादव, राकेश पटवा आदि रहे। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला समेत प्रशासनिक व पुलिस की टीम लगातार घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही गोताखोर व नावों इत्यादि की जानकारी लेने के साथ भीड़ नियंत्रण के लिए हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसके अलावा घाटों की तरफ जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था किए जाने के साथ ही पुलिस टीम मुस्तैद रही।मम
मन्नतों से सजाई 36 घंटे के कठिन व्रत की टोकरी, निर्जल छठी मइया की आस्था और व्रतियों की कहानी
फोटो: 34
बेटा हुआ तो पहली बार किया छठी मइया का व्रत
ज्ञानपुर निवासी शिवानी सिंह ने इस साल पहली बार व्रत किया है। बताया कि छठी मइया की कृपा से बेटा हुआ है, जो अभी सात माह का है। पहली बार व्रत को लेकर बताया कि उनके मन में छठी मइया के प्रति अपार श्रद्धा और विश्वास है, इसलिए किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। व्रत करने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। बताया कि अब वे आगे हर साल छठी मइया का व्रत करेंगी।
फोटो: 30
छठी मइया की आस्था झारखंड से खींच लाती है गांव
ज्ञानपुर के निवासी शिवम तिवारी अपने परिवार के साथ कई साल से झारखंड रहते हैं, लेकिन हर साल वे छठ पूजा के अवसर पर गांव चले आते हैं। शिवम तिवारी बीते सात साल से अपनी पत्नी शिव कुमारी के साथ छठी मइया का व्रत रखते हैं। बताया कि बच्चों की सुख समृद्धि की कामना के लिए पति-पत्नी दोनों व्रत रखते हैं। झारखंड में वे कर्मकांड करवाते हैं, लेकिन छठ पूजा के अवसर पर ज्ञानपुर लौट आते हैं और यहीं पर व्रत करते हैं।
फोटो: 31
32 साल से सास की परंपरा निभा रही उषा
ज्ञानपुर के हॉस्टल चौराहा निवासी 59 वर्षीय उषा गुप्ता बीते 32 साल अपनी सास की परंपरा निभा रही है। मूल रूप से बलिया की रहने वाली उषा के पति ज्ञानपुर में ही यूपी पुलिस में तैनात थे और यहीं सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद इनका परिवार यहीं बस गया। छठी मइया के प्रति इनके परिवार की आस्था ऐसी है कि वे अपनी सास की परंपरा को बीते 32 साल से निभा रही हैं। बताया कि उनके बाद उनकी बहू परंपरा को आगे बढ़ाएगी। बताया कि जब तक छठी मइया सहारा देंगी, तब तक वे खुद व्रत करती रहेंगी।
फोटो: 32
बेटी व दामाद के लिए 40 साल से कर रही छठ मइया की पूजा
65 साल की मंजू श्रीवास्तव मूल रूप से बलिया की रहने वाली हैं। इनके पति जिले में बीएसएनएल में तैनात थे। अब सेवानिवृत्त हो गए। इन्हें कोई बेटा नहीं है, लेकिन दो बेटियां हैं। जिनके लिए यह बीते 40 साल से छठी मइया का व्रत कर रही हैं। बताया कि छठी मइया ने बेटियों और दामाद के रूप में एक परिवार दिया है। जिनके साथ कभी ऐसा नहीं लगता कि उन्हें बेटा नहीं है। छठी मइया को लेकर आस्था इतनी अडिग है कि कहती हैं कि उम्र ने जब तक साथ दिया, तब तक व्रत वे किसी भी हाल में नहीं छोड़ सकतीं।

फोटो: 33
तीन बेटियों के बाद हुआ बेटा, पति-पत्नी साथ रखते हैं व्रत
ज्ञानपुर के बालीपुर निवासी लक्ष्मी देवी अपने पति प्रदीप सिंह के साथ बीते 20 सालों से छठी मइया का व्रत रखती हैं। लक्ष्मी देवी ने बताया कि बेटी और बेटा में कोई फर्क नहीं है। तीन बेटियों के बाद बेटा हुआ, जो अब 12 साल का हो गया है। छठी मइया से अब बस यही प्रार्थना है कि सभी बच्चे हमारे खुशहाल रहें। बताया कि छठी मइया का आशीर्वाद ही है कि मेरी तीन बेटियों के बाद बेटा हुआ है। छठी मइया की ऐसी कृपा है कि बेटियों और बेटे पर ऐसे ही बने रहें। जब तक सामर्थ्य है, तब तक व्रत करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed