{"_id":"6980acc2d2ea686b9b0c32fc","slug":"video-bjp-booth-level-agents-deleting-names-of-samajwadi-party-voters-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा के वोटरों का नाम विलोपित कर रहे भाजपा के बीएलए, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के वोटरों का नाम विलोपित कर रहे भाजपा के बीएलए, VIDEO
समाजवादी पार्टी ने भाजपा के बीएलए पर सपा के वोटरों का नाम विलोपित करने का आरोप लगाया। सोमवार को मंडलायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्रक देकर इस पर रोक लगाने की मांग किया। कहा कि प्रशासन अगर ठोस कदम नहीं उठाया तो बूथों पर विवाद हो सकता है।
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि भदोही विधानसभा मे कई बूथो पर भाजपा नेताओं और उनके बीएलओ की तरफ से छपा छपाया मतदाता फार्म सात बीएलओ को जबरदस्ती रिसीविंग कराया जा रहा है। इसमें एक समुदाय के लोगों को विशेष तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। इसे नहीं रोका गया तो किसी भी दिन बूथ पर विवाद हो सकता है। इसमें बूथ संख्या 155 लालीपुर में 97 फार्म रिसिव कराया गया है। इसी तरह भदोही नगर में भी मनमानी की गई है। मंडलायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिया कि राजनीतिक दलों के बीएलए द्वारा फार्म छह, सात और आठ लेने से इंकार न किया जाए। उन फार्म को प्राप्त कर जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। इस मौके पर सपा विधायक जाहिद बेग, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पप्पू आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।