{"_id":"6aa7aea16076b2b2200939b5","slug":"video-locals-highlight-issues-in-sahukara-ward-of-bareilly-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: साहूकारा में गोबर से जाम नाले, छुट्टा पशुओं से खतरा, स्थानीय लोगों ने बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: साहूकारा में गोबर से जाम नाले, छुट्टा पशुओं से खतरा, स्थानीय लोगों ने बताईं समस्याएं
Mukesh Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:51 PM IST
Link Copied
बरेली में नगर निगम के वार्ड 63 साहूकारा के निवासी गोबर से जाम नालों, छुट्टा पशुओं और अतिक्रमण से परेशान हैं। अमर उजाला के वार्ड संवाद में लोगों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि डेयरियों का गोबर नालियों में बहने से नाले आए दिन जाम हो जाते हैं। बारिश में पानी भर जाता है। इससे एक दुकानदार को 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। बंदरों और कुत्तों के कारण घर से निकलना मुश्किल है। महिलाएं डंडे लेकर निकलती हैं। सड़कों पर गोवंशीय पशुओं का जमावड़ा रहता है। डेयरी मालिक कार्रवाई के समय पशुओं को छिपा लेते हैं। पार्षद प्रांजल गर्ग ने बताया कि वार्ड में छुट्टा पशुओं और डेयरी के गोबर की समस्या से लोग 15 वर्षों से जूझ रहे हैं। कई बार निगम को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। बजरिया मोतीलाल में सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।