Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Police out in force in Aliganj ahead of the festive season; SSP conducts a flag march to assess security arrangements.
{"_id":"6ae834bc8db1ef7ffd0a09c9","slug":"video-police-out-in-force-in-aliganj-ahead-of-the-festive-season-ssp-conducts-a-flag-march-to-assess-security-arrangements-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: त्योहारों से पूर्व अलीगंज में उतरी पुलिस, एसएसपी ने फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: त्योहारों से पूर्व अलीगंज में उतरी पुलिस, एसएसपी ने फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था।
अलीगंज। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को अलीगंज में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। एसएसपी एटा इलामारन ने कोतवाली प्रभारी रूपेश वर्मा और पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने की अपील की साथ ही पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी ने बाजारों में पैदल भ्रमण कर व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। गांधी मूर्ति चौराहे पर सर्राफा कारोबारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी का फूल-मालाओं, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने सर्राफ लूटकांड में शामिल बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार भी जताया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनोद आर्य, सूर्यकांत गुप्ता, सर्राफा नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार, स्वर्णकार राकेश गुप्ता सहित व्यापार मंडल एवं सर्राफा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी इलामारन ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार नियमित पेट्रोलिंग की जाए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाए। रात्रि गश्त को भी प्रभावी बनाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।