{"_id":"6ae83462161f35b63406032b","slug":"video-young-women-in-khadi-attire-dazzled-on-the-ramp-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खादी के परिधानों में युवतियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खादी के परिधानों में युवतियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा
मथुरा। ब्रजरज महोत्सव में रविवार को खादी के परिधानों में युवतियों ने रैंप पर जलवा बिखेरा। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से रेलवे ग्राउंड, धौली प्याऊ में खादी फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें दो दर्जन से अधिक युवतियों ने आकर्षक खादी परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
फैशन शो में खादी के पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का अनूठा संगम देखने को मिला। युवतियों ने अलग-अलग डिजाइन और रंगों के खादी वस्त्र पहनकर रैंप वॉक किया। उनके परिधानों में खादी का आकर्षक और आधुनिक अंदाज नजर आया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि खादी केवल पारंपरिक पहनावा नहीं, बल्कि आधुनिक फैशन का भी अहम हिस्सा है।
खादी फॉर नेशन और खादी फॉर फैशन की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को स्वदेशी वस्त्रों के प्रति आकर्षित करने का प्रयास किया गया। साथ ही खादी को बदलते दौर के फैशन से जोड़कर युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।