फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JP Nadda targets the congress and samajwadi party in Bareilly

यूपी: 'जीते तो होशियार, हारे तो चुनाव आयोग पर सवाल', बरेली में विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Tue, 03 Nov 2026 04:50 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Nov 2026 04:50 PM IST
सार

बरेली में भाजपा की ओर से मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। जानिए उनके संबोधन की बड़ी बातें...

विज्ञापन
JP Nadda targets the congress and samajwadi party in Bareilly
बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर चुनाव आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनाव हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग को बदनाम करने लगते हैं। चुनाव जीतने पर अपनी योग्यता का दावा करते हैं और हारने पर व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र देश के नागरिक चलाएंगे, घुसपैठिए नहीं। घुसपैठियों के पक्ष में खड़े होने वालों को जनता नकार देगी। वह मंगलवार को बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि भारत को दुनिया में लोकतंत्र की जननी कहा जाता है। निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों की मेहनत से अपनी प्रतिष्ठा बनाई है, लेकिन इंडी गठबंधन के नेता चुनाव आयोग के प्रति लोगों के विश्वास को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने गुजरात के गिर के जंगल में एक मतदाता का वोट डलवाने के लिए दस कर्मचारियों को दस किलोमीटर पैदल भेजा। इसी तरह अरुणाचल प्रदेश में एक मतदाता तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों ने पहाड़ों में 44 किलोमीटर का सफर किया। चुनाव आयोग की यही व्यवस्था है कि मतदाता को आयोग के दरवाजे पर नहीं आना पड़ेगा, बल्कि आयोग उसके दरवाजे तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में भाजपा की पदयात्रा: राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- घुसपैठियों को हटाया जा रहा तो चिल्ला रहे

एसआईआर पर बोले, 12 बार हो चुका है पुनरीक्षण
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का समर्थन करते हुए नड्डा ने कहा कि देश में यह प्रक्रिया 12 बार हो चुकी है। इनमें दस बार कांग्रेस और दो बार एनडीए के शासनकाल में हुई। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 2004 में इसके बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह प्रक्रिया हो रही है। उन्होंने दावा किया कि 10.24 लाख बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की भागीदारी से प्रक्रिया पूरी की गई।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि 96 करोड़ मतदाताओं की सूची के पुनरीक्षण में 13 करोड़ नाम हटाए जाने को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। उनके मुताबिक इसमें तीन करोड़ अनुपस्थित, छह करोड़ 30 लाख स्थानांतरित, एक करोड़ दोहरी प्रविष्टि वाले और 2.80 करोड़ मृत मतदाताओं के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का दो जगह वोट नहीं हो सकता। मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना जरूरी है।

बंगाल के सीमावर्ती जिलों के आंकड़े गिनाए
नड्डा ने पश्चिम बंगाल के बांग्लादेश से सटे नौ जिलों में वर्ष 2004 से 2024 के बीच मतदाताओं की संख्या में वृद्धि का दावा किया। उन्होंने उत्तर दिनाजपुर में 105 प्रतिशत, मालदा में 94 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 87 प्रतिशत, दक्षिण 24 परगना में 83 प्रतिशत और जलपाईगुड़ी में 82 प्रतिशत वृद्धि का आंकड़ा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ के कारण मतदाता संख्या बढ़ी है। हालांकि ये आंकड़े और वृद्धि के कारणों को लेकर उनके दावे थे।

इमरजेंसी का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन उनकी दादी इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान करीब 1.30 लाख लोगों को जेल में डाल दिया था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें भी आपातकाल के दौरान दो बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कांग्रेस पर चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। सरदार पटेल के बजाय जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने के घटनाक्रम को भी उन्होंने वोट चोरी से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

ईवीएम पर चुनौती का भी किया जिक्र
नड्डा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने ईवीएम को हैक करने की चुनौती दी थी, लेकिन कांग्रेस और सपा के नेता इसे स्वीकार करने नहीं पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी के कर्नाटक के महादेवपुरा में एक लाख वोट कटने के आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि 450 दिन बीतने के बाद भी चुनाव आयोग को शपथपत्र नहीं दिया गया। हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोपों पर भी उन्होंने विपक्ष से प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि 2023 में बनाए गए कानून के तहत चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष को भी शामिल किया गया। इससे पहले के चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों के बाद उन्हें अन्य सरकारी पद दिए जाने के उदाहरण गिनाते हुए उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोपों का जिक्र
नड्डा ने इंडी गठबंधन के नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामलों और जमानत पर होने को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव और फारूक अब्दुल्ला का नाम लेते हुए उन्हें जमानत पर बताया। इसके अलावा कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ चल रहे मामलों का उल्लेख किया। इन आरोपों को उन्होंने विपक्ष की राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे नेता लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

उन्होंने अखिलेश यादव पर मुजफ्फरनगर दंगों और प्रदेश के कई शहरों में हुई हिंसा को लेकर आरोप लगाए। ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव का नाम भी हिंसा के संदर्भ में लिया। साथ ही ममता बनर्जी और महबूबा मुफ्ती के चुनावी हार का जिक्र करते हुए विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष किया।

विकसित भारत के लिए एनडीए को मजबूत करने का आह्वान
नड्डा ने कहा कि विपक्ष को चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाने के बजाय जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के तमिलनाडु में 58 साल, पश्चिम बंगाल में 48 साल, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 35 साल से सत्ता से बाहर रहने का जिक्र किया। इसके विपरीत उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने तथा उत्तर प्रदेश में दो बार लगातार सरकार बनने का उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed