{"_id":"6aba9b28493e5466ea094ff6","slug":"control-room-built-within-the-overhead-tank-complex-also-collapsed-into-the-river-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: एक माह पहले ओवरहेड टैंक ढहा, अब परिसर में बना कंट्रोल रूम भी नदी में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: एक माह पहले ओवरहेड टैंक ढहा, अब परिसर में बना कंट्रोल रूम भी नदी में समाया
संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:21 PM IST
Link Copied
बरेली के शेरगढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव बैरमगनर में किच्छा नदी किनारे निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के ढहने के बाद सोमवार को उसका कंट्रोल रूम भी नदी में समा गया। लोगों ने कटान से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया है।
बैरमनगर में किच्छा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान जारी है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत नदी किनारे तीन करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बन रहा निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक एक माह पहले नदी में समा गया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना कर बैरिकेडिंग करने और कटान से बचाव के इंतजाम करने का दावा किया था। हालांकि वे नाकाफी साबित हुए। टंकी परिसर के आसपास की जमीन पर लगातार कटान हुई।
ओवरहेड टैंक के परिसर में बना कंट्रोल रूम भी कटान की भेंट चढ़ गया। एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि बैरमनगर की टंकी गिरने के बाद अन्य भाग बचाने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने पिचिंग क्यों नहीं लगाई, इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी। फिलहाल वहां जरूरी इंतजाम कराए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।