Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Panic ensues following an ammonia gas leak at a cold storage facility; workers flee

बाराबंकी: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से अफरातफरी, काम छोड़कर भागे मजदूर, अधिकारी मौके पर

Thu, 19 Nov 2026 03:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (बाराबंकी) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 19 Nov 2026 03:23 PM IST
सार

बाराबंकी के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से अफरातफरी मच गई। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और फायर टीम पहुंची। रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Barabanki: Panic ensues following an ammonia gas leak at a cold storage facility; workers flee
जांच करने पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार - फोटो : amar ujala

विस्तार

शेखनपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में बृहस्पतिवार सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। गैस फैलते देख वहां काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। करीब एक घंटे तक रिसाव होने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम तहसीलदार व फायर टीम मौके पर पहुंच गई। वही इंजीनियर ने काफी मशक्कत के बाद रिसाव बंद किया। इस बीच सूचना पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार अविनाश कुमार और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गैस रिसाव के चलते आसपास के लोग भी एहतियातन दूर चले गए थे। एसडीएम  ने बताया कि समय रहते गैस के रिसाव को बंद करा दिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। गैस रिसाव किस वजह से हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed