{"_id":"6aed95d6efe786ad4401eb0d","slug":"video-video-raga-braga-ilkataranaka-jhalra-ka-bca-matata-ka-thaya-ka-karaja-brakarara-mahagaii-ka-bvajatha-naha-bugdhhae-thama-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों के बीच मिट्टी के दीयों का क्रेज बरकरार, महंगाई के बावजूद नहीं बढ़ाए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों के बीच मिट्टी के दीयों का क्रेज बरकरार, महंगाई के बावजूद नहीं बढ़ाए दाम
रंग-बिरंगी चीनी झालरों और इलेक्ट्रॉनिक दीयों की जगमगाहट के बीच मिट्टी के दीयों का आकर्षण अब भी बरकरार है। दीपावली के त्योहार पर शहर की सड़कों के किनारे एक बार फिर मिट्टी के बर्तनों का बाजार गुलजार हो गया है। खास बात यह है कि आधुनिक सजावटी सामान की बढ़ती चमक के बावजूद लोग परंपरागत मिट्टी के दीये और बर्तन खरीदने पहुंच रहे हैं।
शहर के स्टेशन रोड पर सजे मिट्टी के बर्तनों के बाजार में धनतेरस से ही बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में मिट्टी के दीयों की कई किस्में उपलब्ध हैं। यहां दुकान पर मिली किशोरी अमीना ने बताया कि उनके माता-पिता घर पर मिट्टी के बर्तन और दीये बनाते हैं, जबकि वह दुकान संभालती हैं। इस बार साधारण मिट्टी के दीये 100 रुपये में 100 बिक रहे हैं। वहीं, डिजाइनर दीये 100 रुपये में 25 और कम डिजाइन वाले दीये 100 रुपये में 50 मिल रहे हैं।
दुकान लगाने आए बदरुद्दीन ने बताया कि इस बार मिट्टी की उपलब्धता में दिक्कत रही। मिट्टी के बर्तनों को पकाने के लिए गोबर के उपलों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस बार इसकी कीमत भी दोगुनी हो गई है। पिछले साल जो उपला एक रुपये में मिलता था, वह अब दो से तीन रुपये में बिक रहा है। इससे बर्तन बनाने की लागत बढ़ गई है। इसके बावजूद कुम्हारों ने दीयों और मिट्टी के बर्तनों की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।
परंपरा बचाने की कोशिश में कुम्हार
मिट्टी की कमी और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच कुम्हारों के सामने लागत निकालने की चुनौती है। इसके बावजूद उन्होंने ग्राहकों पर महंगाई का बोझ नहीं डाला है। बाजार में मिट्टी के दीयों की खरीदारी यह बताने के लिए काफी है कि इलेक्ट्रॉनिक सजावट के दौर में भी पारंपरिक दीयों की रोशनी का महत्व कम नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।