Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
VIDEO: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- कानून व्यवस्था सुधरी तो बढ़ने लगे उद्योग, युवाओं को जिले में ही मिल रहा रोजगार
{"_id":"6ab3b8e0aea83a9af704a914","slug":"video-video-dapata-saema-brajasha-pathaka-bl-kanana-vayavasatha-sathhara-ta-bugdhhana-lga-uthayaga-yavao-ka-jal-ma-ha-mal-raha-rajagara-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- कानून व्यवस्था सुधरी तो बढ़ने लगे उद्योग, युवाओं को जिले में ही मिल रहा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- कानून व्यवस्था सुधरी तो बढ़ने लगे उद्योग, युवाओं को जिले में ही मिल रहा रोजगार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का क्या हाल था, यह किसी से छिपा नहीं है। बाराबंकी की स्थिति भी काफी खराब थी। अब प्रदेश में कानून का राज है। इसी का नतीजा है कि उद्योगपति निवेश के प्रस्तावों को धरातल पर उतार रहे हैं और नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री बुधवार को शहर के निकट पलिया मसूदपुर स्थित एक निजी फैक्ट्री के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में ‘एक जिला, एक माफिया’ की स्थिति थी। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था और सुरक्षित माहौल से प्रदेश में निवेश का वातावरण बना है। नए उद्योगों से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा समेत कारोबारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।